उदवंत नगर: बिजली की लगातार कटौती से प्रखंड उदवंतनगर के ग्रामीण परेशान
आरा जिला में लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है। जिसके कारण उमस भरी गर्मियों में लोगो को भारी परेशानी करनी पड़ रही है। पब्लिक ऐप से बात चीत के दौरान उदवंतनगर निवासी अस्वनी कुमार सिंह ने बताया कि आरा लोकसभा से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का चुनाव हार जाने के कारण यह समस्या उतपन्न हुई है। नव निर्वाचित सांसद को समस्या पर पहल करना चाहिए।