उदवंत नगर: खलिसा से ट्रैक्टर पर लदा अवैध बालू को पुलिस अधिकारियों ने जब्त किया
खलिसा गांव से एएसपी परिचय कुमार ने दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर उदवंंतनगर थाना को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि एएसपी ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को खलिसा गांव के समीप से जब्त किया और उदवंंतनगर थाना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस इन दिनों अवैध बालू कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।