उदवंत नगर: कसाप गांव के समीप ग्रामीणों ने एक घण्टे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
ट्रांसफर्मर चेंज करने की मांग को लेकर कसाप के समीप ग्रामीणों ने आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर सड़क के बीचोबीच खड़ा होकर जाम कर दिया। सड़क जाम एक घण्टे तक रहा जिसके चलते सड़क के दोनो छोर पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई। जाम कर रहे लोगो ने बताया कि चार दिन पूर्व ट्रांसफर्मर जला था। जानकारी के बाद भी गर्मी में विभाग ने बदलने को पहल नही कर रहे थे।