उदवंत नगर: बीबीगंज बधार में करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज बधार में शौच करने निकले एक व्यक्ति करेंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हो गई है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया। मृतक बीबीगंज निवासी 49 वर्षीय उमेश महतो था। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।