भादरा: बीकानेर महापड़ाव में रिकॉर्ड भागीदारी का संकल्प, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की हुई बैठक
भादरा में राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की बैठक फतेह सिंह सहारण की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने 18 जून को शिक्षा निदेशालय बीकानेर में होने वाले महापड़ाव में रिकॉर्ड भागीदारी का संकल्प लिया। बैठक में आरजीएचएस, पे-प्रोटेक्शन रिकवरी, पदोन्नति, स्थायीकरण, व्याख्याता पद सृजन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न शिक्षक हितों की मांगें उठाई गईं।