कोईलवर: कोईलवर में 27 नवंबर की रात चाकू से घायल हुए तीन लोगों के मामले में चार लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
कोईलवर स्थानीय थाना के बाजार मुहल्ला अवस्थित जनता ड्रामेटीक एसोसिएशन के मंच के समीप 27 नवंबर को देर रात चाकू लगने से तीन युवक जख्मी हो गए थे । घायलों मे अमरजीत कुमार,विकास कुमार, और रवि कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में आज शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे कोईलवर थाना अध्यक्ष ने बताया की चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।