कोईलवर: कोईलवर बाजार मोहल्ला में लीडो खेलने के विवाद में तीन लोगों को चाकू मारा, PHC कोईलवर से आरा रेफर
नगर पंचायत कोईलवर के बाजार मुहल्ला जनता कला मंच के पास लुडो खेलने के दौरान आपसी कहासुनी में तीन युवकों को चाकू मार दिया गया। घटना बुधवार शाम 7:30 के करीब कि बताई जा रही है।घायलों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अमरजीत कुमार विकास कुमार और रवि कुमार के रूप में की गई है। आज गुरुवार की सुबह 8:00 बजे घटना की जानकारी सदर SDPO 2 के द्वारा दी गई।