कोईलवर: अयोध्या से नेपाल के जनकपुर राम जी की बारात के दौरान गुरुवार को सकड़ी और कोईलवर में हुआ भव्य स्वागत
250 बराती, रथ, 51 तीर्थों का पानी, अयोध्या से निकली राम की बाराती गुरुवार को शाम 5:00 सकड़ी बाजार तथा कोईलवर सिक्स लेन पुल पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विवाह पंचमी 6 दिसंबर को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है की राम और सीता की शादी इसी दिन हुई थी