सदर: सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में फॉल सीलिंग गिरने से मचा हड़कंप
Sadar, Lucknow | Jun 9, 2026 लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काम के दौरान फाइबर की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। घटना के वक्त इमरजेंसी वार्ड में नौ मरीज भर्ती थे। गनीमत रही कि किसी मरीज के घायल होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इमरजेंसी वार्ड को खाली करा दिया।