कोलायत: मोटरसाइकिल चालक को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उसके साथ मारपीट का मामला हदां पुलिस थाने में दर्ज हुआ
हदां पुलिस थाना क्षेत्र के खेतोलाई मूलवान निवासी गौरीशंकर पुत्र कैलाश राव ने हदां पुलिस थाने में दी रिपोर्ट बताया कि मेरे पिता और मेरे चाचा मोटरसाइकिल से गांव से खेत जा रहे थे। इस दौरान मोहन सिंह पुत्र शैतान सिंह, जेठू सिंह पुत्र करणी सिंह और दो-तीन अन्य जो खेतोलाई मूलवान के निवासी हैं। मेरे पिता और चाचा को ट्रैक्टर से टक्कर मारी और उनसे मारपीट की