हज़ारीबाग: हजारीबाग पत्रकार हमला कांड: एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया
हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन और बढ़ते दबाव के बीच एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। क्या आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई, यही बड़ा सवाल बना हुआ है।