कासगंज: हजारा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना कोतवाली कासगंज क्षेत्र के हजारा नहर की है। जंहा एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव नहर में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। वहीं पुलिस अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। मृतक युवक के पास मछली पकड़ने का जाल भी पड़ा मिला है।