मंडला: बम्हनी-बिछुआ मार्ग पर दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, वीडियो वायरल होने पर देखने उमड़ी भीड़
Mandla, Mandla | May 8, 2026 बम्हनी से बिछुआ मार्ग पर उस समय लोगों की भीड़ लग गई, जब मुख्य सडक़ किनारे स्थित एक नाले में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। शुक्रवार को चार बजे पानी के बीच दोनों सांपों को देख राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर रुक गए। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। बताया गया कि नाग-नागिन काफी देर तक रहे।