डुमरांव: रामसर मठिया गांव में विवाहिता की रहस्यमय मौत, जुड़वां बच्चों से उठा मां का साया, पुलिस जांच में जुटी
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2026 रामसर मठिया गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की सुबह अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है, जो रामसर मठिया निवासी पवन गिरी की पत्नी थी।