रामगंजमण्डी: चेचट में महर्षि गौतम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, आयोजित हुई प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
रामगंजमंडी के चेचट में रविवार को महर्षि गौतम जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुनारों का मोहल्ला स्थित ब्राह्मणों के मंदिर पर खाटूश्यामजी की भजन संध्या से हुई। इस दौरान महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना की गई। वही दोपहर करीब 2 बजे विशेष कलश यात्रा निकाली गई। इसमें समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।