निघासन: ढखेरवा रोड पर प्रीतम पुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में पत्नी की हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा ढखेरवा रोड पर प्रीतमपुरवा मोड़ के पास हुआ, जहां सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां से गन्ना खाली कर लौट रही ट्रक संख्या UP32 DN 6140 ने साइड से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।