शाहबाद: चौक निवासी महिला ने पति सहित पांच ससुरालली जनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया
कोतवाली के मोहल्ला चौक की निवासी महिला ने पति समेत पांच लोगों पर चार पहिया वाहन और दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना कि केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला चौक निवासी प्रियंका यादव ने बताया उसका विवाह 23 नवंबर 2017 को शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही में हुआ था।