शाहबाद: नरहाई गांव में धड़ल्ले से हो रहा है मिट्टी का अवैध खनन, हाईवे पर फर्राटा भर रही हैं ट्रालियां
खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की मिली भगत से शाहाबाद के नरहाई क्षेत्र में धड़ल्ले के साथ अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है जबकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है कि पूरे क्षेत्र में कहीं भी मिट्टी या रेत का खनन नहीं हो रहा है। यह वीडियो सिर्फ एक बानगी भर है कि सरकार के आदेशों और निर्देशों की किस तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।