शाहबाद: मोटरसाइकिल से जा रहे युवक की गर्दन में गढ़ी मोहल्ले में फंसा चाइनीज माझा, गर्दन कटने से युवक लहूलुहान
कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी में अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहे युवक की गर्दन मांझे से कट गई। युवक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर गयंद निवासी सुमित सिंह पुत्र अरुण सिंह ने बताया वह कस्बे में किसी कार्य से आया था। कस्बे से वापस अपने गांव जाते समय मोहल्ला गढ़ी में उसकी गर्दन में माझा फस गया और उसकी गर्दन कट गई जिससे लहूलुहान हो गया।