शाहबाद: अंबेडकर पार्क से रात्रि में चोरों ने दीवार में लगे हुए टायल चोरी करने का किया प्रयास, चौकीदार के जागने पर चोर भागे
नगर पालिका परिषद के अंबेडकर पार्क से चोरों ने बुधवार की रात्रि तकरीबन 3:00 बजे दीवार में लगे हुए टायल चोरी करने का प्रयास किया। खटपट की आवाज पर जागे चौकीदार ने जब देखा तो चोर दीवार पर लगे टायल उखाड़ रहे थे। चौकीदार को देखते ही चोर टायल छोड़कर भाग गए।