शाहबाद: कठमा और लोनी के प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया विज्ञान सप्ताह, छात्र-छात्राओं को दी गई वैज्ञानिक जानकारी
शुगर यूनिट लोनी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कठमा व लोनी में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह दोपहर बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की हेड टीचर शाइस्ता परवीन ने फीता काटकर की किया। जिसमे विभिन्न प्रकार के माडल जैसे संतुलन,ध्वनि,उत्तोलक प्रथम, द्वितीय,तृतीय श्रेणी,गतिविषयक नियम,हल्दी पेपर का कमाल, उदासीनीकरण आदि बनाकर जानकारी दी गई।