कोंडागांव: केशकाल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 260 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
केशकाल के जनपद प्राथमिक शाला परिसर में जमात रज़ा-ए-मुस्तफा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 260 से अधिक लोगों ने जांच कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।रायपुर के आईएलएस हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों ने हृदय,स्त्री,अस्थि,तंत्रिका सहित विभिन्न रोगों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं।शिविर में डॉ. प्रतीक पाण्डे, डॉ.मनीषा शर्मा,डॉ. राहुल शाह सहित अन्य रहे।