पट्टी: महोखरी गांव में कोचिंग जा रही छात्रा से मनचले युवक ने की छेड़छाड़, शिकायत दर्ज
महोखरी गांव की एक छात्रा का स्कूल जाना दुभर हो गया है। गांव के ही कुछ मनचले युवक स्कूल जाते वक्त छात्रा पर गंदा कमेंट करते हैं और उससे छेड़छाड़ करते हैं। जिसकी जानकारी छात्र ने अपने पिता को दी। पिता शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।