पट्टी: बीबीपुर बरडीह गांव के पास कार और बाइक में आमने-सामने की टक्कर, बेटे की मौत और पिता घायल
आसपुर देवसरा थाना के आमापुर बाजार के रहने वाले मोतीलाल 58 वर्ष अजय 23 वर्ष राजमिस्त्री का काम करते हैं दोनों बाइक से पट्टी की तरफ आ रहे थे। इस दौरान शुक्रवार की सुबह 12:30 बजे के आस-पास जैसे ही बीबीपुर बारडीह गांव के समीप पहुंचे थे कि पट्टी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सवार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता व पुत्र दोनो घायल हो गए।