पीपलखूंट: रेणंदा में करंट हादसे के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, 14 लोग झुलसे, दो की मौत
जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के रेणंदा गांव में बुधवार दोपहर पंचायत चुनाव की बैठक के दौरान हुए करंट हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुहागपुरा एसडीएम निरमा विश्नोई, सुहागपुरा तहसीलदार मदनलाल, पीपलखूंट थाना अधिकारी मनीष कुमार और डिप्टी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, रेणंदा