डौण्डीलोहारा: किसानों की खुशहाली का त्यौहार मनाया गया, मुख्यमंत्री साय ने किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ की राशि अंतरित की
बालोद जिले में इस कृषक उन्नति योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। जिले के 01 लाख 48 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 511 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है। इस बड़ी आर्थिक मदद ने जिले के किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। अपने बैंक खाते में राशि अंतरण होने के बाद जिलेवासियों ने आभार व्यक्त्त किया है।