बंशीधरनगर (नगर उंटारी): विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
“श्री बंशीधर नगर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोखुल प्रसाद, सीएचओ डॉ. रजनीश सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस