रोहतक: जिला में फसल अवशेष जलाने पर सख्त निगरानी और जुर्माने की तैयारी
Rohtak, Rohtak | Sep 24, 2026 उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिले में फसल अवशेष जलाने पर सख्त कार्रवाई और निगरानी की दिशा में नए कदम उठाए हैं। 147 गांवों में निगरानी टीम गठित की गई हैं, पराली जलाने पर एफआईआर और लाल एंट्री के साथ कृषि योजनाओं और मंडी बिक्री से वंचित किया जाएगा।