हरियाणा के फरीदाबाद में 3 साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना सीही गांव में शाम करीब 7 बजे हुई। बच्ची बोरवेल के पास खड़े एक ट्रैक्टर पर चढ़कर खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।बताया जा रहा है कि बोरवेल नगर निगम का था। हादसे की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अंधेरा अधिक होने की वजह से बोरवेल के आसपास लाइटें लगाई गई हैं। टीम ने बोरवेल के अंदर एक कैमरा भी डाला है। वीडियो में अंदर कुछ पड़े पत्थर दिखाई दे रहे हैं। बच्ची के रोने की भी आवाज सुनाई दी।
बच्ची के पिता रामदीन का कहना है कि बोरवेल करीब 15 साल से बंद था। कुछ दिन पहले उसका ढक्कन हट गया था। घटना के दौरान वह काम पर गए थे। गांव के लोगों ने बेटी के बोरवेल में गिरने की सूचना दी।
Rohtak, Rohtak | Sep 27, 2026