शुरू होने से पहले गंगरार ओवरब्रिज निर्माण की खुली पोल, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्टेशन कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। मंगलवार को हुई बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी यह हाल है तो आने वाले समय मे क्या हाल होगा यह तो भगवान ही जाने। लोगो ने आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 28, 2026