नवाबगंज: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हरख में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने CM को धन्यवाद प्रेषित
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संभावित विलंब की स्थिति को देखते हुए गांवों में विकास कार्यों को निर्बाध रूप से जारी रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया है। बाराबंकी के हरख ब्लॉक सभागार में शनिवार 12 बजे अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई।