महसी: रामपुर धोबियाहार में बच्चों के विवाद में मासूम समेत महिला की पिटाई का आरोप, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी एक महिला व उसकी आठ वर्षीय पोती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता खातून ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उसकी पोती गुलनाज मदरसे से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी, तभी बच्चों में कहासुनी हो गई।