मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम जल्द लॉन्च करेगा अपना ऐप, एक क्लिक में शिकायत दर्ज और समाधान
मेदिनीनगर नगर निगम अब स्मार्ट बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मेयर अरुणा शंकर की पहल पर नगर निगम का अपना मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान अब एक क्लिक पर संभव होगा। इस ऐप के जरिए नागरिक सफाई, पानी की समस्या, कूड़ा उठाव, लावारिस पशु, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स और अन्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्