गुन्नौर: कस्बा धनारी के समीप सड़क हादसे में घायल बाइक सवार व्यक्ति को डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचाया
धनारी थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा धनारी के समीप शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। और सड़क पर तड़प रहा था। तभी डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई वहां से गुजर रहे थे। अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए अपने वाहन रुकवा लिए और तत्काल अपने वाहन से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया ।