परसवाड़ा: परसवाड़ा में गोदाम में आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
जिले के परसवाड़ा तहसील मुख्यालय में गुरुवार 2 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे एक निर्माणाधीन गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना एसबीआई बैंक के सामने, राम मंदिर के समीप स्थित गोदाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदाम भीडी (चीनी) गांव निवासी सुनील गुप्ता का है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। आग लगने के कारण गोदाम में रखी सामग्री जलकर खाक