मंझनपुर: कौशाम्बी में ऑपरेशन पहचान का आगाज, 7 हजार अपराधियों के घर पहुंचेगी पुलिस, एसपी ने संभाली कमान
कौशाम्बी जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रविवार शाम लगभग 7 बजे से विशेष अभियान ऑपरेशन पहचान की शुरुआत कर दी है। सात दिवसीय इस अभियान के तहत जिले में यक्ष एप पर दर्ज करीब 7 हजार अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं जिले के कई अपराधियों के घर पहुंचकर किया।