पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल ने कहा- बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सब हो जाएगा क्लियर
पटना : बिहार में सियासी घमासान जारी है। सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में आने की खबरों के बीच नई सरकार के गठन की कवायद शुरु हो गयी है। आज शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल ने कहा कि शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद कुछ क्लियर हो जायेगा।