पटना ग्रामीण: वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित फायर ब्रिगेड विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार
पटना : बिहार में सियासी उठापटक की खबर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। वेटनरी कॉलेज मैदान में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, जहां उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाया। हालांकि, इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज शामिल नहीं हुए।