शिवपुरी नगर: भैंसदा गांव में जहर खाने के बाद दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना अंतर्गत भैंसदा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय मुनेश धाकड़ ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के दो दिन बाद उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मुनेश ने दो दिन पहले अचानक विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई।