पांडू: पिकअप ने दरवाजे पर बैठे लोगों को मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल
Pandu, Palamu | Nov 14, 2026 घर के दरवाजे पर बैठे लोगों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल एक अनियंत्रित पिकअप उनकी जिंदगी में मौत का कहर बनकर टूट पड़ेगी। देखते ही देखते खुशियों और बातचीत का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।