जालौन : परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 58 वाहनों के चालान; 20.06 लाख रुपये की पेनल्टी निर्धारित
जनपद जालौन में परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान कुल 58 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों पर करीब 20 लाख 6 हजार रुपये की पेनल्टी निर्धारित की गई है।
यह कार्रवाई यात्री एवं माल कर अधिकारी (पीटीओ) आनंद राय कुरील के नेतृत्व में की गई। अभियान के तहत वाहनों की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची हुई है। विभाग की ओर से यातायात एवं परिवहन नियमों के अनुपालन को लेकर अभियान चलाया गया।