अकलतरा: किरारी गांव में डामर प्लांट संचालक को रास्ता देने युवक ने JCB से बाउंड्रीवाल को तोड़वाया, FIR दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में युवक प्रथम दीवान ने डामर प्लांट संचालक को आने जाने के लिए रास्ता देने के लिए जेसीबी से बाउंड्रीवाल को तोड़वा दिया। मामले में पुलिस ने युवक प्रथम दीवान के खिलाफ BNS 324(4), 329(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है। बाउंड्रीवाल तोड़ने से जमीन मालिक को 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।