*एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी ने मादक पदार्थ हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ी महिला को किया गिरफ्तार, 7.64 ग्राम हेरोइन बरामद।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए भिवानी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
**दिनांक 20 अक्टूबर 2026** को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी में तैनात एएसआई अमरजीत अपनी पुलिस टीम के साथ हांसी चुंगी बवानी खेड़ा पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि जमालपुर रोड पर गोदाम के पास एक महिला हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और एक महिला को काबू किया।
*महिला की पहचान गीता पत्नी संजय, निवासी कच्ची घड़ी मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, रोहतक, हाल निवासी वार्ड नंबर- 5, बवानी खेड़ा के रूप में हुई है।*
पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपित महिला के कब्जे से **7.64 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन** बरामद की गई। इस संबंध में आरोपित महिला के विरुद्ध थाना बवानी खेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस द्वारा आरोपित महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार महिला को जिला कारागार भेज दिया गया है।
**भिवानी पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।**
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।