Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

रामायण मंदिर में 4 से 19 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा तुलसी जयंती महोत्सव बरेली। श्री रामायण मंदिर, बरेली में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी एवं सह सचिव दिनेश अरोड़ा ने बताया कि मंदिर में 4 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक तुलसी जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को गणपति आराधना के साथ संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। 5 अगस्त को शाम 7:30 बजे से हरि नाम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। 6 अगस्त को झूलन महोत्सव का आयोजन श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, अमृतसर द्वारा किया जाएगा। 7 अगस्त को डॉ. बृजेश यादव के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ होगा। 8 अगस्त को शाम 5 बजे दिव्य कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होगी। इसी दिन से 8 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे श्री राम कथा का आयोजन होगा, जिसका वाचन सरस एवं ओजस्वी वक्ता धन्वन्तरि दास जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त को भैया मनीष चौहान एवं सुनेजा जी द्वारा हरि नाम वर्षा तथा 18 अगस्त को हरि नाम संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भैया राजीव शास्त्री (सोनीपत) अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 अगस्त को तुलसी जयंती महोत्सव प्रातः 6:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। प्रेस वार्ता में नील अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा (सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी), कुक्की अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, योगेश अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, भूषण अरोड़ा, आकाश अरोड़ा, पवन अरोड़ा तथा जगदीश भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। Bareilly news Live

Bareilly, Bareilly | Aug 3, 2026

MORE NEWS