बंजरिया: नगर निगम वार्ड एक चैलाहा पकड़िया में बुधवार को एक व्यक्ति के घर में आग लगने से ₹70 हजार नगदी और मवेशी जल गए
नगर निगम वार्ड एक चैलाहा पकड़िया में बुधवार वकील मिया के घर मे आग लगने से ₹70 हजार नगदी,एक मवेशी व अन्य सामान जल कर हुआ खाक। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार समेत गेहूं काटने चला गया था। सूचना पर जब घर पहुंचा तो सारा घर आग की चपेट में था। मौके पर पहुंची अग्निशमन दश्ते की टीम आग पर काबू पाई। घटना की सूचना सीओ व थानाध्यक्ष को पीड़ित लिखित की है। CO जांच का निर्देश।