परिहार: परिहार पुलिस ने तीन अजमानतीय वारंटियों को किया गिरफ्तार
परिहार थाना पुलिस ने लंबित अजमानतीय वारंटों के निष्पादन के अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बराही गांव निवासी धर्मनाथ पासवान तथा मैसहा गांव निवासी पीताम्बर सिंह और प्रगास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि फ