नवाबगंज: मंत्री सतीश शर्मा ने AB मेडिकल का उद्घाटन किया, बाराबंकी में थोक दवाएं और सर्जिकल आइटम मिलेंगे
बाराबंकी में एक नए प्रतिष्ठान एबी मेडिकल का उद्घाटन खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार करीब 11 बजे किया। यह प्रतिष्ठान थोक दवाएं और सर्जिकल आइटम उपलब्ध कराएगा। इस प्रतिष्ठान के मालिक पंकज गुप्ता 'पंकी' हैं, जो भाजपा के जिला सोशल मीडिया सह संयोजक और पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं।