फतुहा: पंजाब पुलिस ने फतुहा के रायपुर मोहल्ले से एक साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | May 1, 2026 पंजाब पुलिस ने फतुहा के रायपुर मोहल्ले से एक साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। साइबर फ्रॉड रायपुर मोहल्ले का रहने वाला रवि भूषण कुमार है। रवि भूषण कुमार ने पंजाब के श्री मुख्तियार साहिब जिले के तिग्गी रोड के रहने वाले एक व्यक्ति से लाखों रुपए पतंजलि आयुर्वेद संस्थान की दवा मंगाने के नाम पर ठगी किया है। लोकेशन के आधार पर पुलिस फतुहा पहुंची हैं।