उदाकिशुनगंज: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मुखिया समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में नाबालिक लड़की को शादी के नियत से अपहरण करने के मामले को लेकर मुखिया मनी सहनी सहित उनके पुत्र व अन्य पर पुलिस टीम के द्वारा मामला दर्ज किया गया। बहरहाल नाबालिक लड़की को पुलिस टीम ने पटना के महावीर मंदिर के निकट से दस्तयाब कर लिया और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।