नवाबगंज: कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में डीएम की अध्यक्षता में नगर विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
बाराबंकी कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग के कार्यों की शुक्रवार करीब 3 बजे विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निकायों की कार्यप्रगति, राजस्व वसूली, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, तालाबों के संरक्षण एवं विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति पर गहन चर्चा की गई।